देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बेरोजगार से रसिया भेजने के नाम पर 2.10 लाख रुपये की जालसाजों ने ठगी कर ली। दबाव बना तो रूस की जगह टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया। माल में काम की जगह नाले की सफाई कराई गई और बंधक बनाकर पिटाई की गई। किसी तरह पीड़ित देवरिया लौटा। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के खड़ेसपर के रहने वाले राकेश कुशवाहा का आरोप है कि वह बेरोजगार हैं। दिसंबर 2025 में उनकी मुलाकात रुद्रपुर कोतवाली के अकटहिया निवासी अरमनाथ यादव से हुई। उसने बताया कि उसका विदेश भेजने का कार्यालय चौरीचौरा में संचालित होता है। वह रूस भेज देगा। जहां माल में सामान की पैकिंग करने पर उसे 80 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। राकेश उसकी ब...