देवरिया, सितम्बर 12 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर नगर में शुक्रवार को 12 लाख की लागत से बनने वाले चौथे आरओ प्लाण्ट का उद्घाटन वैदिक मंत्रों के बीच फीता काटकर हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन सुधा निगम ने कहा कि रुद्रपुर की जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना मेरा लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर परिसर, तहसील परिसर और रामजी सहाय पीजी कॉलेज परिसर में पहले ही नगर पंचायत का आरओ प्लाण्ट लग चुका है। अब सेमरौना तिराहा पर भी आज से लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। जबकि सतासी इण्टर कॉलेज परिसर में आरओ प्लाण्ट लगाने का कार्य चल रहा है। चेयरपर्सन सुधा निगम ने कहा कि रुद्रपुर नगर के सभी प्रमुख मन्दिर, सभी प्रमुख चौराहा, सभी प्र...