Deoria News: रील बनाने वाले युवकों से छात्राएं परेशान
देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाली छात्राएं रास्ते में रील बनाने वाले युवकों की हरकतों से परेशान हैं। इस मामले में एक छात्रा के पिता ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की कुछ छात्राएं प्रतिदिन पढ़ाई के लिए क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों में जाती हैं।स्कूल की छुट्टी करीब दो बजे होने के बाद छात्राएं साइकिल से अपने घर लौटती हैं। आरोप है कि कनकपुरा-जमुनी मार्ग पर आए दिन साइकिल स्टंट करके रील बनाने वाले कुछ युवक छात्राओं को देखकर छींटाकशी करते हैं। इससे छात्राओं को रास्ते में असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। छात्राओं ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद एक छात्रा के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.