देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रिश्तेदार को परीक्षा दिलाकर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में रविवार की शाम मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए युवती को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।गोरखपुर जिले के गगहां थाना क्षेत्र के बेलकर निवासी राजाराम (32) रिश्तेदार विनोद प्रसाद की बेटी मुस्कान को पेट की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से देवरिया आए थे। परीक्षा केंद्र शहर के सीसी रोड स्थित दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय को बनाया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाइक से दोनों लोग घर लौट रहे थे। अभी गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पोरखभिंडा के समीप पहुंचे थे कि बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए...