देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सझवार गांव निवासी सेना के रिटायर्ड कैप्टन विनोद कुमार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने ऑनलाइन 98,888 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करने के लिए आए मैसेज के बाद उनका फोन हैक हो गया। पीड़ित ने बैंक खाता फ्रीज कराने के साथ साइबर क्राइम हेल्पलाइन और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।विनोद कुमार नवंबर 2015 में सेना में कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया शाखा में है। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने के लिए मैसेज आया था। उन्होंने ऐप डाउनलोड करने की कोशिश की, जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। आरो...