देवरिया, अगस्त 2 -- Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में रास्ते में रोककर हाईस्कूल के छात्र से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी मिथिलेश विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनका बेटा रघुराज शर्मा व विवेक राजभर बापू इंटर कॉलेज में कक्षा 10 वीं के छात्र हैं। आरोप है कि 26 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे हरिओम यादव, अरमान यादव, सोनू यादव, प्रियांशु यादव, आलोक पांडेय और रबी पांडेय ने रास्ते में विवेक राजभर को रोक लिया।गाली-गलौज के बाद आरोपितों ने लात-घूंसों, ईंट और डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव में पहुंचे रघुराज शर्मा को भी चोटें आईं। वहीं घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते...