Deoria News: रात के 2:30 बजे से बिजली की बाट जोह रहे 25 हजार उपभोक्ता
देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कसया ट्रांसमिशन से आ रहे मुख्य लाइन का तार गिरने से दो उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बुधवार की रात 2:30 बजे से ठप हो गई। सुबह से जारी पेट्रोलिंग के बीच फाल्ट सही नहीं हो सका। इसके चलते दोनों उपकेंद्र के करीब 25 हजार उपभोक्ता रात से ही बिजली की बाट जोह रहे हैं।रामपुर कारखाना के पांडेय चक और देसही देवरिया के इमलिया विद्युत उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से आपूर्ति की जा रही है। दोनों उपकेंद्र के हर फीडर को 1 घंटे आपूर्ति के बाद ओवरलोड के नाम पर 2 घंटे आपूर्ति बंद की जा रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को रात काटनी मुश्किल हो जा रही है। इसके अलावा कसया ट्रांसमिशन से भी हर 8 या 10 घंटे के बाद 1 घंटे आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। हर एक घंटे के बाद 2 घंटे आपूर्ति बंद किए जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.