देवरिया, जुलाई 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई के तत्वावधान में सोमवार को पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में जनपद स्टरीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं अधिवेशन आयोजित हुआ। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों का चुनाव चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी रहे। इस दौरान डॉ. शेष नाथ चौहान को जिलाध्यक्ष व डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी को मंत्री चुना गया।

संगठन के पदाधिकारी संगठन में श्रीप्रकाश तिवारी को संरक्षक, डॉ. अतुल कुमार पाण्डेय कार्यकारी जिलाध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीति सिंह, ब्रह्मानन्द गोंड को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि हरि कुमार मिश्रा को जिला संयोजक, हृदय कांत यादव को कोषाध्यक्ष, दिव्या यादव व सुनील कुमार को संगठ...