देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: देवरिया। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राघवेंद्र राम द्विवेदी को ग्लोबल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से फिलासफी इन ह्यूमनिटी में डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर पत्नी सरिता द्विवेदी, पिता, मित्रों, संबंधियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। समर्थकों ने इसे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राघवेंद्र राम द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...