Deoria News: राखी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देवरिया, अगस्त 28 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को राखी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां बनाईं।छात्राओं ने स्वयं तैयार राखियां छात्रों की कलाई पर बांधकर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश दिया। नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, समूह नृत्य और गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। जाह्नवी व समूह ने 'फूलों का तारों का' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। शिल्पी, जिया एवं समूह ने 'धागों से बांधा' गीत पर प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Shamli News: संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.