देवरिया, अगस्त 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार सजकर तैयार है। इसे लेकर रौनक भी बढ़ गई है। शहर लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह राखी की दुकानें सजी हैं और महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। उधर मिठाई की दुकानों पर भी त्योहार को देखते हुए तरह-तरह की मिठाईयां बिक रही हैं। त्योहार को देखते बाजार में भीड़ बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रक्षाबंधन पर बाजारों में बढ़ी रंगत, बहनों ने चुन चुनकर खरीदीं राखियांरक्षाबंधन पर्व की तैयारियाँ श्रावण मास की पूर्णिमा 28 अगस्त शुक्रवार को पड़ने वाले रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार गुलजार है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। शहर में हनुमान मंदिर, राघवनगर, रामलीला मैदान रोड, मालवीय रोड, स...