देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सोशल सेक्टर की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील एवं विकासखंड स्तर पर नियमित रूप से कैंप आयोजित कर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सोशल सेक्टर योजनाओं की समीक्षा उन्होंने सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों के लिए तहसीलवार नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन तहसीलों के विकासखंडों में पेंशन योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष कैंप आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने ज...