देवरिया, जुलाई 18 -- Deoria News: देवरिया। यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के पेन नंबर सत्यापन एवं छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में इम्पोर्ट के लिए विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं। रामपुर कारखाना के लगभग 4000 छात्र ड्रॉप बॉक्स में दिख रहे हैं इसके चलते विभागीय अधिकारियों को समीक्षा बैठक में फटकार मिल रही है। विभाग ने विद्यालयों को नोटिस जारी कर छात्र-छात्राओं को ड्रॉपबॉक्स से तत्काल इंपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

नोटिस जारी शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामपुर कारखाना की ओर से दर्जनों विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया। ब्लॉक के कई विद्यालयों में यू डाइस पोर्टल पर छात्र-छात्रा ड्रॉप बॉक्स में दिख रहे हैं। ब्लॉक के 3872 छात्र-छात्राओं के ड्रॉप बॉक्स में दिखने पर विभाग ने कल रुख अख्तियार किया है।विभाग की ओर से कहा गया है कि नवी...