देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गा पूजा मेले में सार्वजनिक स्थान पर युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में सोमवार देर रात महुआडीह पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर महुआडीह चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर मेले का आयोजन किया गया था। जिसको लेकर महुआडीह चौकी इंचार्ज अंकित यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-6.0 की टीम मेले में आए महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही थी। इसी बीच सार्वजनिक स्थान पर युवतियों को देखकर एक युवक अश्लील टिप्पणी करने के बाद फब्तियां कसने लगा । इसकी सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर चौकी पर पहुंची । जहां पूछताछ में आरोपी की पहचान मनीष चौरसिया (19) पुत्र राजू चौरसिया, निवासी धन...