देवरिया, अगस्त 8 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के चांदपार गांव में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की पेट में पेचकस घोप दिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।चांदपार गांव के रहने वाले रामप्रसाद का पुत्र प्रदीप कुमार(27) रात करीब 8:30 बजे घर के बाहर खड़ा था।उसी दौरान गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रदीप के पेट में पेचकस घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: युवक पर जानले...