Deoria News: युवक ने फांसी लगा कर दी जान, आर्मी में भर्ती होने की कर रहा था तैयारी
देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरौली थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक युवक ने छत की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक आर्मी में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी अशोक विश्वकर्मा हैदराबाद रहकर रोजी रोटी कमाते हैं। उनके चार पुत्रों में छोटा पुत्र अनुज विश्वकर्मा(20) अपने दो अन्य भाईयों व मां के साथ घर पर रहता था। वह पैकौली कुटी ग्राउंड पर आर्मी परीक्षा के लिए दौड़ लगाता था। विगत दो बार से वह आर्मी की लिखित परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल टेस्ट में फेल हो जा रहा था। इस बार फिर वह आर्मी के लिखित परीक्षा पास कर लिया था और कुछ दिनों में उसका मेडिकल टेस्ट होना था। परिजनों के अनुसार कई माह से वह गुमसुम रहता था और परिजनों से अपनी कोई बात शेयर नहीं करता था।घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.