Deoria News: युवक की मौत के मामले में चार नामजद, तीन हिरासत में
देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: पकड़ी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मोबाइल के लेन-देन के मामले में हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले में भलुअनी पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि एक आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सुरौली थाना क्षेत्र निवासी युवक भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित बरौली में अपने ननिहाल में रहता था, जहां तीन दिन पूर्व मारपीट में घायल हो गया था। गोरखपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई थी।सुरौली थाना क्षेत्र के गोलउथा निवासी अमन प्रसाद(23) पुत्र नेबुलाल भलुआनी थाना क्षेत्र के बरौली में अपने नाना बाले प्रसाद के घर रहकर पढ़ाई लिखाई करता था। तीन दिन पूर्व मोबाइल के लेन-देन को लेकर गांव के कुछ युवकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.