देवरिया, अगस्त 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में बदलाव से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। गर्मी के साथ खानपान में गड़बड़ी और दूषित पानी पीने से बच्चे बीमारी से पीड़ित हो हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से वायरस और बैक्टीरिया इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से बुखार, सर्दी, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी, दस्त व सांस से पीड़ित हो रहे हैं। इस समय महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड में मरीजों का दबाव बढ़ गया। चिल्ड्रेन वार्ड में बेड खाली होते ही भर जा रहे रहे हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। मरीज को स्वस्थ होने में करीब एक सप्ताह का समय लग जा रहा है। चिकित्सक दवा के साथ सावधानी बरतने की सल...