देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मौसम बदलने से सेहत पर असर पड़ रहा है। वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच्चे चपेट में आ रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से तेज बुखार, सर्दी, जुकाम, पेट दर्द, सास, उल्टी से पीड़ित हो रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लोग बीमार बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ी है। पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड में बेड भर जा रहे हैं। मरीजों की भीड़ बढ़ने पर चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। मरीज को ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग जा रहा है। डॉक्टर दवा के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में परिवर्तन हुआ है। सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। वातावरण में नमी के कारण वायरस और बैक्टीरिया की बीमारियों का प्रक...