Deoria News: मौसम ने बदला मिजाज: दिन में धूप की तल्खी, रात में ठंड
देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है, तो रात होते ही गुलाबी ठंड दस्तक देने लगती है। वहीं, सुबह के समय कोहरे की चादर वातावरण में अलग ही रंग घोल रही है। मौसम के इस बदले तेवर ने दिन और रात के एहसास में साफ अंतर पैदा कर दिया है। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है।दिन और रात के तापमान में अंतर एक सप्ताह से मौसम बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर दिख रहा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंडक का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सूरज चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश बढ़ने लगती है। दोपहर में गर्मी का असर महसूस होता है। शाम ढलते ही मौसम फिर करवट लेने लगता है। रात में हल्की ठंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.