देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के एक मोहल्ले में संचालित सेक्स रैकेट का देवरिया पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिलाओं की बुकिंग मोबाइल नंबर पर की जाती थी। जबकि महिलाओं का रेट 1500 से 2500 रुपये निर्धारित था। पुलिस अब महिलाओं के मोबाइल काल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस की विवेचना में बड़ा राज खुल सकता है।

छापेमारी में तीन महिलाएं और तीन युवक पकड़े गए शहर के एक मोहल्ले में कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी व तहसीलदार के नेतृत्व में गुरुवार को एक मकान में छापेमारी की थी और तीन महिलाओं के साथ ही तीन युवकों को दबोच लिया। कमरे से 10 आपत्तिजनक वस्तु, एक शराब की बोतल समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया। देर रात कोतवाल शशिभूषण राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं व तीनों युवकों के विरुद्ध केस ...