देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। विज्ञान विस्तार, स्वदेशी तकनीक एवं नवाचार संचार अभियान-2026 के अंतर्गत मंगलवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को 'अंतरिक्ष में भारत' विषय पर मोबाइल प्रदर्शनी और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मोबाइल नक्षत्रशाला में विद्यार्थियों ने ब्रह्मांड के रहस्य को समझा। इसके साथ ही छात्रों ने विज्ञान की मॉडल प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला एवं तारामंडल गोरखपुर की ओर से किया गया। इसका प्रायोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं को मोबाइल नक्षत्रशाला के माध्यम से अंतरिक्ष, ब्रह्मांड और नक्षत्रों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विभिन्न खगोलीय घटनाओं को सरल तरीके से सम...