Deoria News: मैराथन में पुरुष वर्ग में अभिषेक और महिला में काजल रहीं प्रथम
देवरिया, अगस्त 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। यूथ फेस्ट सप्ताह के अंतर्गत युवाओं में एचआईवी, एड्स जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन का आयोजन शुक्रवार को स्व. रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा कर किया। पुरुष वर्ग में विभिन्न विद्यालयों से 76 छात्रों तथा महिला वर्ग में 32 ने प्रतिभाग किया। मैराथन पांच किलोमीटर का रहा। मैराथन के पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार को प्रथम, रितेश निषाद को द्वितीय व रोहित यादव तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार शंभु कुमार को मिला। महिला वर्ग में काजल पासवान प्रथम, आंचल पासवान द्वितीय, पूजा पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार प्रीति चौरसिया ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.