देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: देवरिया। दुर्गा पूजा मेला में परिजनों से बिछड़ी पांच वर्षीया बालिका को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों से उसे मिलाया। शहर में दुर्गा प्रतिमा पंडाल एवं मेला देखने शनिवार को निकली बालिका अनन्या (5) अपने परिजनों से बिछड़ गई।महिला पुलिस टीम ने बालिका को संरक्षण में लिया और उसके परिजनों का पता लगाने में जुट गई। महिला पुलिस टीम ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालिका के परिजनों का पता लगा लिया। इसके बाद पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर बालिका अनन्या को उसके पिता अनिल जायसवाल निवासी गरूलपार को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बच्चे-बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बरतें सावधानी यह भी पढ़ें- Auraiya News: दुर्गा पंडाल में 251 कन्याओं का पूजन यह भी पढ़ें- Noida News: मेले में बिछड़े ...