देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बरनवाल मेडिकल स्टोर, मईल बाजार पर छापामारी की। निरीक्षण में मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर अर्चना बरनवाल नहीं मिली। मेडिकल स्टोर में विक्रय अभिलेख एवं कैशममों जारी नहीं किया जा रहा था तथा शिड्यूल एच की औषधियों का रिकार्ड मौके पर नहीं मिला।एक्सपायर औषधियों पर अलग से लेबल लगा नहीं पाया गया तथा जानवरों की औषधियों का भी अलग भंडारण कर लेबल लगा नहीं पाया गया। कई स्तर पर कमियां मिलने पर औषधि निरीक्षक ने तीन दवाओं का नमूना लिया तथा 13 दवाओं की खरीद, बिक्री का ब्योरा मांगा।डीआई की जांच में मेडिकल स्टोर में कम तापमान की औषधियों को रखने को फ्रीज व डॉक्टर के पर्चे पर दी जाने वाली औषधियों का विक्रय अभिलेख नहीं पाया गया। मेडिकल स्टोर से 3 औषध...