Deoria News: मेडिकल कॉलेज में ही प्रसूताओं का खुल जाएगा बैंक खाता
देवरिया, अगस्त 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का लाभा प्रसूताओं को उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाई गई है। इसके तहत जिस प्रसूता का बैंक खाता नहीं है उसका परिसर में स्थित बैंक शाखा में खाता आसानी से खुल जाएगा। भर्ती प्रसूताओं की सूची बैंक को भेजी जाएगी। इसके बाद खाता खुल जाएगा, जिससे सरकारी की योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि आसानी से उनके खाते में भेज दी जाएगी। खाता न होने से भुगतान में दिक्कत हो रही थी। सरकार की ओर से संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए जननी सुरक्षा योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गर्भवती व प्रसूताओं को लाभ दिया जाता है। शहरी गर्भवती महिला को एक हजार व ग्रामीण की महिला को 1400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा गर्भ के समय पहली बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.