देवरिया, नवम्बर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन हजार लोग इलाज कराने पहुंचे थे। इन दिनों वायरल फीबर के मरीज बढ़े हैं। बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, सांस से पीड़ित अधिक रहे। वायरस के इंफेक्शन की चपेट में आने से आने दिक्कत हो रही हैं, जबकि बैक्टीरिया संक्रमण से भी बीमार रहे हैं। कम इम्युनिटी के कारण बच्चे अधिक पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा नस, जोड़ों के दर्द, त्वचा, आंख, कान के अधिक मरीज रहे। मेडिसिन, बाल रोग, आर्थो, स्किन, नेत्र, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में मरीजों की कतार रही। वहीं दवा, एक्स-रे, पैथालाजी रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा, जिससे दिक्कत हुई।

मौसम बदलाव और वायरल संक्रमण मौसम परिवर्तन का लो...