Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत मामले में जांच शुरू, 18 लोगों के बयान दर्ज
देवरिया, अक्टूबर 8 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल स्थित मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज की खिड़की से गिरने से हुई मौत की जांच शुरू कर दी गई है और इसमें तेज आ गई। प्राचार्य की ओर से गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को घटना के दिन वार्ड में तैनात डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों के अलावा मरीजों के तीमारदारों के बयान दर्ज किए। कमेटी दो से तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंप देगी। मेडिकल कॉलेज के दूसरी मंजिल पर मेल मेडिकल वार्ड में बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी रामानंद चौहान (60) पुत्र स्व. शंकर भर्तीं थे। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। रविवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में खिड़की से नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.