Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की रही भीड़, दवा काउंटर पर नोकझोंक, हंगामा
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। गुरुवार को करीब चार हजार से अधिक लोग उपचार कराने पहुंचे थे। यहां पर्ची काउंटर, ओपीडी, जांच, बिलिंग कराने के लिए मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। बुखार, पेट व सिर दर्द, त्वचा, कान, जोड़ों के दर्द, नस, आंख, श्वास रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, बाल रोग में लंबी कतार रही। नेत्र रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई। दवा काउंटर पर लंबी कतार रही। यहां धक्का-मुक्की, नोकझोंक और हंगामा हुआ। दवा लेने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे खड़ा रहना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। एक्स-रे, बिलिंग के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।
भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.