Deoria News: मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ी, दवा का काउंटर घटा
देवरिया, जुलाई 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। यहां दवा का काउंटर बढ़ाने के बजाए घटा दिया गया है। मात्र चार काउंटर से ही वितरण का कार्य किया जाता है। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। साथ ही आएदिन नोकझोंक भी होती रहती है। बैठने, पंखा का समुचित इंतजाम न होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी होती है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शहर से लेकर जनपद के ग्रामीणांचल के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। हर रोज नए और फालोअप के मरीजों सहित करीब तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। पर्ची, ओपीडी, जांच कराने में मरीजों को काफी समय लग जाता है। इसके बाद उन्हें दवा के लिए मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.