देवरिया, जुलाई 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर जांच व दवा के लिए मरीजों व तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौसम बदलने से बुखार, सर्दी, त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा पेट दर्द, नस, ज्वाइंटपेन, कान, श्वास व आंख की बीमारी से पीड़ितों की संख्या भी अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही। पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी अधिक मरीज रहे। बालरोग विभाग में डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर बीमार बच्चों को लेकर आईं महिलाएं आपस में उलझ गईं, जबकि अन्य स्थानों पर धुक्का-मुक्की तथा कुछ जगह नोकझोंक हुई। दवा और एक्स-रे के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई।

मरीजों का...