देवरिया, सितम्बर 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बुखार, पेट दर्द, सर्दी, जुकाम से पीड़ित मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिसिन, बाल रोग विभाग में इस तरह के लक्षण के मरीज अधिक रहे। पल्मोनरी मेडिसिन में सांस से पीड़ित लोग पहुंचे। मरीजों को उपचार इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा, जिससे दिक्कत हुई। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं आर्थो, स्किन, नेत्र, ईएनटी, सर्जरी में कतार रही। दोपहर तक डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धक्का-मुक्की व नोकझोंक हुई। बिलिंग काउंटर व ब्लड कलेक्शन सेंटर पर लोगों को अधिक प्रतीक्षा करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई।

मरीजों की भीड़ मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को मरीजों की भीड़ रही। हालांकि विश्वकर्मा पूजा होने की वजह से अन्य दिनों से संख्या कुछ कम रही। शहर से लेकर...