देवरिया, अक्टूबर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद मंगलवार की रात नवजात की एसएनसीयू में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। प्राचार्य ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही पांच सदस्यीय टीम गठित कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में मंगलवार की शाम श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी चांदनी यादव पत्नी संदीप यादव को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों व रिश्तेदारों ने भर्ती कराया। कुछ देर बाद नार्मल बच्चा पैदा हुआ। इसके कुछ देर बाद बच्चे को एसएनसीयू में भेज दिया गया, जहां बच्चे की मौत हो गई। संदीप के रिश्तेदार अमन यादव निवासी जजवलिया, विजयीपुर का कहना है कि एसएनसीयू ले जाने के बारे में पूछने पर स्टाफ ने बताया कि नार्मल प...