Deoria News: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया टूटे जबड़े का जटिल आपरेशन
देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दंत विभाग के डॉक्टरों की टीम ने जबड़े का जटिल आपरेशन किया। युवक का कई जगह जबड़ा फ्रैक्चर हो गया था। मुंह खोलने में काफी परेशानी हो रही थी। करीब दो घंटे चला आपरेशन सफल रहा। मरीज का चिकित्सकों व कर्मचारियों की निगरानी में इलाज चल रहा है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया चंदौर के रहने वाले छोटू (30) एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। परिजन घायल युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। युवक को जबड़े में गंभीर चोट आई थी। मरीज के निचले जबड़े के दाहिने बॉडी क्षेत्र तथा बाईं ओर एंगल क्षेत्र में फ्रैक्चर हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को इलाज के लिए दंत रोग विभाग में रेफर किया गया। एसोसिएट प्रो. डॉ. ब्रजभूषण मल्ल ने परीक्षण किया तो जबड़े में काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.