देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रमोशन होने से चिकित्सा शिक्षक मायूस हैं। हालांकि डीपीसी की बैठक को हुए दस माह बीत गए हैं, लेकिन पदोन्नति की फाइल अभी भी लटकी हुई है। समय से प्रमोशन होने से महाविद्यालय में दो प्रोफेसर और सात एसोसिएट प्रोफेसर बढ़ जाते। चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति न होने से इन विभागों में पीजी सीट की मान्यता भी अधर में है, वहीं पदोन्नति में देरी से एक साल पहले दो एसोसिएट प्रोफेसर त्याग पत्र देकर चली गईं। यह भी पढ़ें- नियमों के विरुद्ध नहीं हो डीएसीपी पदोन्नतिपदोन्नति में देरी के कारण मेडिकल कॉलेज की स्थापना को पांच साल हो गए। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर पहला बैच भी निकल गया, लेकिन स्थापना के समय से नियुक्त करीब नौ चिकित्सा शिक्षकों का प्रमोशन अब तक नहीं हो सका है,...