देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जानवर के काटने से ब्लड आने पर लगने वाला एआरएस करीब दो दिनों से समाप्त हो गया है। इसकी वजह से पीड़ितों को निराश होना पड़ रहा है, उन्हें मजबूरी में बाजार से खरीद कर लगवाना पड़ रहा है। साथ ही महंगा होने के कारण आर्थिक बोझ पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एआरएस खरीद कर लगवाने के लिए सोचना पड़ रहा है। ऐसे में पीड़ितों को परेशानी हो रही है।

जानवरों द्वारा काटने पर वैक्सीनेशन कुत्ता, बिल्ली सहित अन्य जानवरों के काटने पर वैक्सीन लगवानी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) लगाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही जानवर के काटने से ब्लड आने पर एआरएस (एंटी रैबीज सीरम) भी लगवाना पड़ता है, जो महंगा होता है। जानवर के काटने पर एआरवी...