देवरिया, अगस्त 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर के पुराने भवन से टीकाकरण कक्ष को एमसीएच विंग के महिला अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे नवजात से लेकर बच्चों को टीका लगवाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी। मेडिकल कॉलेज परिसर में टीकाकरण के लिए एक भवन था। परिसर के पुराने भवनों को ध्वस्त करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें टीकाकरण कक्ष भी है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शिफ्ट करने के लिए स्थान की तलाश शुरू की। नए भवन के प्रथम मंजिल पर कक्ष को चिह्नित किया गया, लेकिन जगह कम था। यह भी पढ़ें- Deoria News: सांसद ने किया मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण इसके बाद एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर पर्ची काउंटर के पास स्थान चिह्नित किया गया और उसम...