देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को सुबह से भीड़ रही। करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। हर जगह लोगों को इंतजार करना पड़ा तो कुछ स्थानों पर मरीजों व तीमारदारों में नोकझोंक हुई। बुखार, सर्दी, पेट दर्द, नस, ज्वाइंटपेन, त्वचा के मरीज बढ़े है। इसके अलावा आंख, कान, गला, सांस, मानसिक रोग से पीड़ित भी अधिक रहे। आर्थो, मेडिसिन, नेत्र, स्किन, ईएनटी, सर्जरी, बालरोग, पल्मोनरी मेडिसिन, मानसिक रोग विभाग में कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की तो कुछ जगह लोग आपस में उलझ गए। देर तक इंतजार करने से लोगों को परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग पहुंचे थे। नए भवन व एमसीएच विंग स्थ...