देवरिया, जुलाई 10 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराने को मझौलीराज के वार्ड नम्बर आठ मिश्र टोला निवासी भाजपा के मंडल महामंत्री हिमांशु मिश्र पुत्र शिवेंद्र मिश्र एक माह से थाने का चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि पांच जून की रात करीब दस बजे वह निमंत्रण कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे थे।उसी दौरान कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज के साथ मारपीट की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। उन्होंने एक माह पूर्व हुई इस घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर मामले कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...