देवरिया, सितम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मिठाई के साथ डिब्बा भी आठ सौ रुपए kilo बिक रहा है। दो-चार रुपए के डिब्बा का ग्राहकों से 40 रुपया तक वसूला गया। बाटमाप विभाग की जांच में मिठाई दुकानदारों की घटतौली और मिठाई के साथ डिब्बा तौल का खुलासा हुआ है। तीन दुकानों पर डिब्बा की आड़ में 30 से 50 ग्राम की घटतौली की गयी है। जांच में आधा दर्जन दुकानदारों ने कांटा, बांट के सत्यापन, मुद्रांकन का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। घटतौली के मामले में विभाग ने अभियोग पंजीकृत किया है। विधिक माप विज्ञान के प्रभारी अजय कुमार सिंह ने रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई, पैकेट्स बिक्री की शुद्धता की जांच की गयी।

मिठाई दुकानों की जांच माट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक ने शहर क्षेत्र, सोनूघाट, रामपुर आदि जगहों पर मिठाई व किराने की दुकानों की जांच की। इसमे तीन ...