देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भटनी से वाराणसी की ओर जा रही रनथ्रू मालगाड़ी के सामने मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति आ गया। उसे देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। संयोग अच्छा रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मौके पर मौजूद जीआरपी ने व्यक्ति को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी और आरपीएफ मामले की जानकारी जुटाने में लगी रहीं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे भटनी से वाराणसी की ओर जा रही रनथ्रू मालगाड़ी सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। प्लेटफार्म नंबर दो से आगे बढ़ते ही एक व्यक्ति ट्रेन के सामने आ गया। अचानक उसे देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे मालगाड़ी रुक गई। इसके बाद मौके पर मौजूद जीआरपी कर्मियों ने व्यक्ति को ट्र...