Deoria News: मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज
देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। चक हिछौरा गांव में बच्चों के बीच पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट में युवक का दाहिना हाथ टूट गया था। मामले में पुलिस ने एख्तेदार अहमद की तहरीर पर गांव के ही अरमान पुत्र मोहसिन, मोवशिर पुत्र सकलैन व सकलैन पुत्र मोहम्मद रजी के खिलाफ केस दर्ज किया है।दिए तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि 26 सितंबर की शाम करीब तीन बजे खेत देखने गए युवक को तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पीट दिया। इससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.