देवरिया, सितम्बर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता गुरुवार को खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत का प्रस्तुत किया। उसके बाद 14 वर्ष 17 वर्ष 19 वर्ष भार वर्ग में जिले के लगभग 156 खिलाड़ियों ने अपने-अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल को देखने से लग रहा था कि वास्तव में ताइक्वांडो प्रशिक्षकों ने इन खिलाड़ियों को बड़े ही मनोयोग से तराशा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: औड़िहार की टीम बनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता 14 वर्ष भार वर्ग में गोल्ड मेडल...