Deoria News: मां की ममता पर दादा-दादी का स्नेह पड़ा भारी, आंख में आंसू लेकर लौटी मां
देवरिया, जुलाई 11 -- Deoria News: भागलपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के मईल थाने में शनिवार को अजीबो-गरीब मामला पहुंचा। एक विधवा मां अपने दोनों बेटों को पाने के लिए अपने पिता के साथ थाने पहुंची, पुलिस ने दोनों बेटों को बुलाया और मां के साथ जाने की बात कही। लेकिन यहां मां की ममता पर दादा-दादी का प्रेम व स्नेह भारी पड़ गया। मां के साथ जाने की बजाय दोनों ने दादा-दादी के साथ रहने की जिद कर डाली। एक घंटे तक मान-मनौव्वल हुआ, लेकिन बात नहीं बन पाई। अंत में मां व नाना अपने आंखों में आंसू लिए थाने से ही विदा हो गए। बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर निवासी से की थी। 2018 में पति इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। महिला के 10 वर्ष व आठ वर्ष के दो बेटे हैं। मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.