देवरिया, सितम्बर 19 -- Deoria News: देवरिया। समूह सखी एसोसिएशन व अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के संयुक्त आह्वान पर समूह सखियों की मांगों को लेकर 28 सितंबर को 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित होगा।यह जानकारी देते हुए श्री राम कुशवाहा बताया कि समूह सखियों का पिछले दो वर्षों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उन्होंने बकाया मानदेय के तत्काल भुगतान और अपने श्रम व सेवाओं को सम्मानजनक मान्यता देने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने जिले की सभी समूह सखियों को अधिक से अधिक संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन और धरने को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- मानदेय में बदली जाये प्रोत्साहन राशि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...