Deoria News: महुआडीह थाने को जल्द मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन
देवरिया, जुलाई 23 -- Deoria News: महुआडीह (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। महुआडीह थाने को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन मिलने जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी हो गई है । थाना नए भवन में कुछ दिनों के अंदर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बेलवा बाजार में बनकर तैयार महुआडीह थाने के नव-निर्मित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को भवन की गुणवत्ता बनाए रखने और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नया थाना भवन आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अपराध नियंत्रण को लेकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.