देवरिया, सितम्बर 25 -- Deoria News: महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। हल्की बारिश में मुख्य चौराहे के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। लाखों रुपये की लागत से कराया गया नाली निर्माण कार्य अधूरा होने से जल निकासी का समुचित इंतजाम नहीं हो सका है, जिससे महुआडीह चौराहे की सड़क पर जलभराव हो गया। पानी दुकानों के सामने तक पहुंच गया। इससे दुकानदारों और राहगीरों और स्कूली छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव को लेकर चौराहे के दुकानदारों में आक्रोश है।

महुआडीह-हाटा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना महुआडीह-हाटा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत महुआडीह पुल से थाने तक सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण कराया गया है। नाली बनने के बाद आगे का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। ऐसे में पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। बारिश होते ही पानी सड़क और चौराहे पर फैल जाता है। गुरुवा...