देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे आन-बान और शान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह प्रभात फेरियां निकाली गईं। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ ही थानों में ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया।रामपुर दुबे में स्थित पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में प्रबंधक आनंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय , महुआडीह में स्थित सनराइज पब्लिक एकेडमी में प्रबंधक चंद्र प्रकाश राय के नेतृत्व में सर्वेश मणि त्रिपाठी, शारदे मां एकेडमी में प्रबंधक केदार सिंह तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर चिल्ड्रेन एके...