देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के चौक वार्ड निवासी महिला से पर्स लूटने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। उपनगर के घारी वार्ड स्थित सत्संग भवन के पास स्थित एक खंडहर मकान से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर लूटा गया पर्स और नकदी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है।उपनगर के चौक वार्ड निवासी पूनम पत्नी अवनीश बरनवाल ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक युवक ने उसका पर्स लूट लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना के पर्दाफाश में जुट गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस टीम घारी वार्ड स्थित सत्संग भवन के पास पहुंची और एक खंडहर मकान की घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार की। उसकी पहचान सारिक पुत्र जमशेद आलम निवासी तिवारी टोला, कस्बा लार, थ...