देवरिया, सितम्बर 21 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महिला दुकानदार से मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। उपनगर के एक वार्ड निवासी महिला कुछ दिन पूर्व अपनी दुकान पर सामान बेच रही थी। उसी दौरान पास के रहने वाले कुछ लोग पहुंचे और सामान खरीदने को लेकर महिला से विवाद करने लगे।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों लोग दुकान में घुस गए और महिला के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपितों ने महिला के वस्त्र खींचकर छेड़खानी की। पुलिस ने रविवार को महिला की तहरीर पर उपनगर निवासी सनी बरनवाल पुत्र विजय कुमार और बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के भनभौरा गांव निवासी अभिजीत बरनवाल पुत्र मुन्ना समेत दो अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी एवं मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...